Skin Care Tips: सर्दियों में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, स्किन बनेगी ग्लोइंग

Care your Joints
Benefits Of Applying Coconut Oil On Face in Winter:

Benefits Of Applying Coconut Oil On Face in Winter: नारियल का तेल ज्यादातर सभी घर में आसानी से मिल जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग बालों में नारियल का तेल लगाते हैं. वहीं आपको बता दें नारियल का तेल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. सर्दियों में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं.लेकिन बता दें नारियल का तेल तब भी चेहरे पर लगाएं एक मिनट तक मसाज जरूर करें.चलिए हम यहां आपको बताएगं कि सर्दियों में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे क्या होते हैं?

सर्दियों में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे-

रूखेपन की समस्या होगी कम-
चेहरे पर सर्दियों में नारियल तेल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है. बता दें ठंड के मौसम में की बार स्किन फटने की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम होती है. ऐसे में आप नारियल तेल चेहरे पर लगा सकते हैं.

दाग-धब्बे होते हैं दूर-
सर्दियों में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से दाग-धब्बों की समस्या आसानी से दूर होती हैं.ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल तेल में पाए जाने वाले गुण दाग-धब्बों को दूर करने के साथ स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं. इसलिए अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हो गए हैं तो सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज जरूर करें.ऐसा रोजाना करने से आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनती है.

टैनिंग होती है दूर-
सर्दियों में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है. इसको लगाने के लिए आप बाहर जाने से 10 मिनट पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें. ऐसा रोजाना करने से सनबर्न की समस्या दूर होती है.

झुर्रियों की समस्या होती है दूर-
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से झुर्रियों की समस्या आसानी से दूर होती है.नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटी एजिंद गुण झुर्रियों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. 

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जानकारियों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BareillyLive इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

News Category: 
Vote: 
No votes yet
url in English: 
Edit Article Skin Care Tips: Apply coconut oil on face in winter, skin will become glowing
Care Your Hair