हड्डियों में कमजोरी

आंतों की सूजन बन रही हड्डियों की कमजोरी का बड़ा कारण: एम्स के विशेषज्ञ की नई खोज

एम्स के ट्रांसलेशनल इम्यूनोलॉजी, ऑस्टियोइम्यूनोलॉजी एंड इम्यूनोपोरोसिस लैब के प्रमुख एडिशनल प्रोफेसर डॉ. रूपेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) का कारण सिर्फ कैल्शियम की कमी या एस्ट्रोजन हार्मोन का घटना नहीं है। बल्कि आंतों में होने वाली सूजन (गट इन्फ्लेमेशन) इसमें अहम भूमिका निभाती है। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन की कमी से आंतों की इम्यून सिस्टम प्रभावित होती है, जिससे सूजन बढ़ती है और यह सूजन धीरे-धीरे हड्डियों को खोखला व कमजोर बनाती है।

नई दिल्ली: कई महिलाओं को मेनोपॉज के बाद घुटनों में दर्द, कमर में अकड़न या छोटी-मोटी ठोकर से हड्डी टूटने की शिकायत होती है। आमतौर पर इसे उम्र और हार्मोन की कमी का नतीजा माना जाता है। लेकिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं ने इस समस्या का एक नया और महत्वपूर्ण पहलू सामने लाया है।

Vote: 
No votes yet